Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

सोनभद्र (हि.स.)। रामपुर बरकोनीया थाना क्षेत्र के सिल्थम पटना मार्ग पर ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी इंद्रजीत पासवान (22) पुत्र महेंद्र पासवान एवं मनोज चेरो पुत्र बनारसी (22) दोनों सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बाइक से सिल्थम बाजार से अपने घर पटना गांव जा रहे थे। जैसे ही पटना गांव के पास दोनों पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान के आधार पर पहचान करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पीयूष

RELATED ARTICLES

Most Popular