Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रैक्टर रैली मामले में सबसे ज्यादा 38 नांगलोई इलाके से हुए गिरफ्तार

ट्रैक्टर रैली मामले में सबसे ज्यादा 38 नांगलोई इलाके से हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान संगठनों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुईं हिंसक घटनाओं के मामलों में पुलिस ने अब तक 122 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे ज्यादा 38 लोगों की गिरफ्तारी नांगलोई में की गई है। 
ट्रैक्टर रैली के दौरान दर्जन भर से ज्यादा जगह पर हिंसक घटनाएं हुई थीं। इनमें 394 पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी, जिनकी अस्पताल में एमएलसी बनी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी चोटिल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। दिल्ली पुलिस ने अब तक 122 आरोपितों को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा व किसान आंदोलन के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से अलीपुर में दर्ज दो एफआईआर में 34 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मुंडका थाने में दर्ज दो मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि नजफगढ़ में दर्ज एफआईआर में 7 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। सीमापुरी में तीन, बाबा हरिदास नगर में तीन और पश्चिम विहार पश्चिम थाने में 15 आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। नांगलोई में 38, उत्तम नगर में 6, मुखर्जी नगर में 9 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular