Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

बागपत (हि.स.)। भट्टे पर काम करके घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा पुट्टी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने भट्ठे से रेई उतार कर घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक राहुल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गाजियाबाद के हायर सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीम गठित कर जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए हैं।

सचिन/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular