Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रेन से कटकर प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका फरार

ट्रेन से कटकर प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका फरार

गाजियाबाद (हि.स.)। प्रेमिका के साथ जान देने के लिए युवक बुधवार को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी ने जान दे दी तो प्रेमिका इस घटना को देखकर वहां से भाग निकली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विजय नगर में रहने वाला रोहित कुमार का इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी। उसी के चलते बुधवार दोपहर को युवक और प्रेमिका को लेकर नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। देखते ही देखते रोहित ट्रेन के आगे कूदा और उसकी मौत हो गई। यह नजारा देख रही प्रेमिका, प्रेमी की मौत के बाद वह से भाग निकली। जीआरपी के पूछने पर चश्मदीदों ने यही बताया कि युवक रोहित के साथ एक युवती थी, जो उसकी प्रेमिका हो सकती है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद युवती की तलाश में जुटी है।

फरमान /दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular