Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया गोंडा में छिपा तेंदुआ

ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया गोंडा में छिपा तेंदुआ

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। वन विभाग की टीम ने शनिवार को पूर्वान्ह जिला मुख्यालय पर एक खंडहर नुमा मकान के भूतल से ट्रेंकुलाइज करके पिछले कई दिनों से इधर-उधर घूम रहे तेंदुआ को धर दबोचा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज यहां बताया कि बीते 17 जुलाई 2024 की रात करीब तीन बजे नगर के एक अति प्रतिष्ठित कालेज के सीसीटीवी कैमरे में एक जंगली जानवर दिखाई पड़ा था। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया किंतु वीडियो बहुत साफ न होने के कारण जानवर के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई थी। प्रथम दृष्टया इसे जंगली बिल्ली माना गया, किंतु वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण करके सतर्कता बरतते हुए एक पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी थी। साथ ही विद्यालय प्रशासन ने भी आवागमन के हर संभावित मार्ग पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी बढ़ा दी गई थी। डीएम ने बताया कि एक सीसीटीवी कैमरे के निरीक्षण के दौरान 26 जुलाई 2024 को प्रातः करीब चार बजे एक जंगली जानवर दुबारा दिखाई पड़ा। वन विभाग के अधिकारियां ने इसके तेंदुआ होने की पुष्टि की।

ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया गोंडा में छिपा तेंदुआ

डीएम ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए उन्होंने तेंदुआ पकड़े जाने तक विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया तथा वन विभाग को टीम गठित करके उसे तत्काल पकड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा शुक्रवार को एक और पिंजड़ा लगाया गया तथा विद्यालय परिसर के बगल खाली पड़े एक खंडहर नुमा पुराने घर की निगरानी बढ़ा दी गई। इसके लिए गैर जनपद से भी टीमें बुलाई गईं। आज पूर्वान्ह उसी खंडहर मकान के भूतल से ट्रेंकुलाइज करके तेंदुआ को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। डीएम ने कहा कि तेंदुआ के पकड़े जाने की सूचना पर उन्होंने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि यह एक वयस्क तेंदुआ है। इसका वजन करीब 80 किग्रा है। इसे पकड़कर अभी कुछ दिनों तक निगरानी के लिए गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में रखा जाएगा। इसके बाद इसे वन्य जीव सेंचुरी सोहागी बरवा महराजगंज में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे पकड़ने के लिए देवीपाटन मण्डल के वन संरक्षक मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में एसडीओ सुदर्शन, रेंज आफीसर बद्री प्रसाद, क्षेत्रीय वनाधिकारी दुर्गेश मिश्रा, उप क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक, वन दरोगा अबरार खान ने महती भूमिका अदा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों के प्रति उनके सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया तथा कहा कि सोमवार से विद्यालय पूर्व की भांति नियत समय पर खुलेगा।

ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया गोंडा में छिपा तेंदुआ

यह भी पढें : मानव जीवन को प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular