Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रिपल मर्डर : पति और दो सौतेले बच्चों की गला रेतकर हत्या

ट्रिपल मर्डर : पति और दो सौतेले बच्चों की गला रेतकर हत्या

– आरोपित महिला नीलम गिरफ्तार, प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद

– महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी सूचना, बताया कुछ लोग पति को मारपीट रहे हैं

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के सहबाजगंज में एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।

महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोला तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। समय की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने इलाज के लिए इन्हें बिना देर किये ही जिला अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसपी बोले

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अवधेश की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी उसके पास से बरामद हुआ है।

दोनों की थी दूसरी शादी

सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरव थे। लगभग आठ महीने पहले संतकबीर नगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular