Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ट्रिपल आईटी में साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

 ट्रिपल आईटी में साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में अत्याधुनिक प्रयोगात्मक और सिमुलेशन तकनीकों में व्यावहारिक अनुभव के विशेषज्ञता से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘सामग्री विज्ञान के लिए प्रयोगात्मक और सिमुलेशन तकनीक’ पर एक सप्ताह तक चलने वाला उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम भारत सरकार की स्तुति-डीएसटी योजना के तहत वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान और एप्लाइड साइंसेज विभाग, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद द्वारा संयुक्त रूप से संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ उपेन्द्र कुमार ने कहा कि छात्रों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं सहित विविध पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों को क्षेत्र में उनके ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए एक व्यापक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। कार्यक्रम में प्रयोगात्मक डिजाइन, डेटा संग्रह, सिमुलेशन मॉडलिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और परिणामों की व्याख्या जैसे विभिन्न विषयों पर केंद्रित किया गया।

डॉ.सतीश कुमार सिंह, कुलसचिव, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शन सत्रों सहित काफी उपयोगी रहा है। जिसके फलस्वरूप 40 प्रतिभागियों के भविष्य के सहयोग के लिए कई दरवाजे खोले हैं।

डॉ. अखिलेश तिवारी ने कहा कि यह व्यापक कार्यक्रम प्रतिभागियों को प्रयोग और सिमुलेशन आयोजित करने, विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए उन्नत कौशल और तकनीकों से समझाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। डॉ पंकज मिश्र ने बताया कि समापन सत्र में डॉ. पवन चक्रवर्ती और डॉ. संजय सिंह ने भी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। बाद में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

विद्या कान्त/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular