Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ट्रिपल आईटी एवं विज्ञान भारती के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

 ट्रिपल आईटी एवं विज्ञान भारती के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज और विज्ञान भारती के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत ट्रिपल आई टी में शैक्षणिक सत्र 2022 में प्रवेश लेने वाले छात्रो के लिए लचीले शैक्षिक कार्यक्रम के तहत ओरिएंटेशन कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

ट्रिपल आईटी की तरफ से कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर आर.एस वर्मा और विज्ञान भारती (विभा) के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण रामदास ने दोनों संस्थानों के प्रमुख के रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो. नीतेश पुरोहित और रजिस्ट्रार (कार्यवाहक) डॉ सतीश सिंह ने ट्रिपल आईटी का प्रतिनिधित्व किया। जबकि काशी प्रांत संगठन मंत्री श्रेयांश ने इस अवसर पर विभा का प्रतिनिधित्व किया।

ट्रिपल आईटी के पीआरओ डॉ पंकज मिश्र ने बताया कि ट्रिपल आईटी ने अपने छात्रों के लिए नयी शिक्षा नीति के विभिन्न पहुलओ को लागू किया है। जिसमें लचीले शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत ओरिएंटेशन कैम्प शुरू किया है। जबकि विज्ञान भारती अखिल भारतीय स्तर पर स्वदेशी भावना के साथ एक विज्ञान आंदोलन का नेतृत्व करने वाला संगठन है। विज्ञान भारती ट्रिपल आईटी में ओरिएंटेशन कैम्प कोर्स आयोजित करने के लिए एक ज्ञान भागीदार के रूप में शामिल होगी। यह समझौता ज्ञापन 5 साल की अवधि के लिए मान्य होगा।

ट्रिपल आईटी में फ्लेक्सिबल एकेडमिक प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. नीतेश पुरोहित ने बताया कि प्रथम वर्ष में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान की व्यवस्था की जाती है। ओरिएंटेशन कैम्प में बी टेक-1 में “नैतिकता, मूल्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आध्यात्मिकता में भारत का योगदान और बी टेक-2 में “सामुदायिक सेवा के माध्यम से जीवन कौशल” विषय प्रमुख होंगे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular