Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच शातिर...

ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस व एसओजी पुलिस टीम ने शुक्रवार को पांच अन्तरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से असलाह, चोरी किये गये ट्रांसफार्मर के तार सहित घटना में उपयोग की गयी कार एवं अन्य चोरी का माल बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी इलाके में शातिर चोरों के होने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी जानकारी एसओजी प्रभारी रवि त्यागी व उनकी टीम को देते हुए संयुक्त कार्यवाही करते हुए शातिरों को दबोचने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के जाल में फंसकर पांच ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले पांच अंतरराज्यीय शातिर चोरों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मवीर जाट उर्फ देव चौधरी पुत्र हुकम सिंह निवासी जबाहरपुरम नगला अलवतिया थाना जगदीशपुरा आगरा, चंगो उर्फ शिशुपाल पुत्र बनवारी लाल धोवी निवासी ग्राम घिरोर थाना सैंया आगरा, अंनेक चाहर पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सरसा थाना फतेहपुर सीकरी आगरा, कर्मवीर सिंह पुत्र रामबाबू जाट निवासी वमरौली अहीर थाना मलपुरा आगरा व विक्की राठौर पुत्र विजय राठौर निवासी धीमश्री चक्खी के पास कस्बा व थाना शमशाबाद आगरा हैं। इनके कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस, एक छुरा, तीन बन्डल जिसमें ट्रान्सफार्मर के तांबे के तार व उपकरण, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त गाड़ी, चार मोबाइल बरामद किये हैं।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र टूण्डला में 20 मई 2022 को एफएम गार्डन सिटी राजा का ताल में लगे ट्रान्सफार्मर से तांबे के तार चोरी किये गये थे।इसके साथ ही 5 सितम्बर 2022 को मंगलम कोल्ड स्टोर मदावली थाना क्षेत्र टूण्डला में लगे ट्रान्सफार्मर से कापर के तार व केबिल चोरी की थी। वही 24 जुलाई 2022 को थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में जय दुर्गे कोल्ड स्टोर एटा रोड शिकोहाबाद में लगे ट्रान्सफार्मर से तार व उपकरण चोरी की किये थे। इसके अलावा इनके द्वारा आगरा व राजस्थान प्रांत के जनपद धौलपुर में भी इसी प्रकार से ट्रान्सफार्मर के तांबे के तार व उपकरण चोरी करने जैसी घटनाऐं कारित की गयी हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। सभी को जेल भेजा गया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular