Monday, March 30, 2026
Homeकानपुरट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे , तीन की हालत नाजुक

ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे , तीन की हालत नाजुक

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के सिकन्दरा थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक से कार टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिलता है। इसी कड़ी में सिकन्दरा थानाक्षेत्र में एनएच- दो पर मदनपुर गांव के पास कानपुर से गंगा नहाकर जा रहे एक परिवार की कार तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई ,दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने के चलते कार की हालत खराब हो गई । कार में सवार छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान जानकारी दी गई कि सभी लोग कानपुर से गंगा दशहरा के चलते गंगा स्नान करके औरेया जा रहे थे। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अवनीश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular