जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के निवासी शिवम सिंह और विवेक सिंह गुरुवार की देर शाम अपनी मोटर साइकिल से मनकापुर आ रहे थे। मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर अमवा जंगल मोड़ के पास सामने से आ रही गेहूं से लदी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। परिणाम स्वरूप दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर मसकनवा चौकी व मनकापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की जेब से बरामद पर्स में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढें : एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की हुई मौत
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
