औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अनंतराम ओवर ब्रिज पर शनिवार को कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक एयर फ़ोर्स का पायलट बुरी तरह से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अनंतराम ओवरब्रिज पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार चालक बेहोश गया। बेहोशी की हालत में उसे हाईवे की एम्बुलेंस से उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जेब में मिले आई कार्ड से उसकी पहचान सन्नी रूपानी निवासी ज्योति हाइट अपरमेंट बारा देवी कानपुर के रूप में हुई। वहीं उसके पास से एयरफोर्स में बतौर पायलट का आई कार्ड मिला है। सीएचसी में डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे सैफई रेफर कर दिया।
ट्रक व कार की टक्कर में एयर फोर्स का पायलट घायल
RELATED ARTICLES
