Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक-बस में हुई आमने-सामने की टक्कर से ड्राइवर सहित कई यात्री घायल

ट्रक-बस में हुई आमने-सामने की टक्कर से ड्राइवर सहित कई यात्री घायल

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के संजय सेतु पर तेज रफ्तार ट्रक व परिवहन निगम की बस में आमने-सामने हुई टक्कर से ड्राइवर सहित कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया तथा कड़ी मशक्कत के बाद लगे 2 किलोमीटर जाम को खत्म कराकर आवागमन संचालित कराया।

प्राप्त विवरण के अनुसार लखनऊ की ओर से बलरामपुर जा रही परिवहन निगम की बस संख्या यू पी 33 ए टी 5192 चारबाग डिपो जैसे ही संजय सेतु पर पहुंची कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यू पी 53 डी टी 0333 से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे बस में सवार कई यात्री तथा ड्राइवर घायल हो गए। ड्राइवर अखिलेश कुमार को किसी तरह से बाहर निकाला गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया फिर कड़ी मशक्कत के बाद लगे 2 किलोमीटर लंबे जाम से अन्य वाहनों को निजात दिलाई।

पंकज /सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular