Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दम्पति की मौत, दो बच्चे...

ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दम्पति की मौत, दो बच्चे घायल

सुलतानपुर (हि.स.)। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार को ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दम्पति की मौत हो गई,जबकि दो बच्चे घायल है। एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय ने घायल बच्चों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिलाधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत राम नगर किल किच्छा निवासी संतलाल निषाद (50) अपनी पत्नी श्रीमती (48) और दो बच्चों के साथ लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित अपनी सुसराल मोटर साइकिल से जा रहा था। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर जैसे मदनपुर मोड़ पर मोटर साइकिल सवार मोड़ रहा था कि एका-एक सुलतानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।

घटनास्थल पर ही संतलाल की पत्नी ने दम तोड़ दिया। जबकि दो बच्चे और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची लंभुआ एसडीएम वंदना पांडेय घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल संतलाल और दोनों बच्चों को सरकारी गाड़ी से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular