Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टक्कर से पलटी बोलेरो, नौ घायल

ट्रक की टक्कर से पलटी बोलेरो, नौ घायल

मीरजापुर(हि.स.)। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजापुर-रीवा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बड़का घुमान के पास अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दिया। हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए।

मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे मध्य प्रदेश की ओर से चीनी लादकर आ रही ट्रक बड़का मोड़ घुमान पर बोलेरो को टक्कर मार दिया। टक्कर से बोलेरो सड़क पर पलट गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार, मोटरसाइकिल व ट्रक चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ड्रमण्डगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांच लोगों की स्थिति को सामान्य बताया और गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

गिरजा शंकर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular