Sunday, February 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने मोदी को क्यों कहा ‘चालाक व्यक्ति‘?

ट्रंप ने मोदी को क्यों कहा ‘चालाक व्यक्ति‘?

इंटरनेशनल डेस्क

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे अच्छे मित्र हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ पर बातचीत सफल होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता सकारात्मक परिणाम देगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक है। वे बहुत चालाक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत चालाक व्यक्ति है और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सब कुछ बहुत बढ़िया रहेगा।
पहले भी कर चुके हैं पीएम मोदी की तारीफ
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का तारीफ की हो। इससे पहले भी पीएम मोदी की ट्रंप तारीफ कर चुके है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान भी ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता और खुद को बेहतर वार्ताकार बताया था। इस हफ्ते के शुरुआत में पीएम मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल में ‘हाउडी मोदी’ रैली के दौरान हुई एक यादगार घटना का ज़िक्र किया था। ट्रंप ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को नजर अंदाज करते हुए पीएम मोदी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं उनके साहस और मुझ पर उनके भरोसे से अभिभूत हूं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान के दौरान उन पर हुए हत्या के प्रयास के बाद भी साहस का परिचय दिया था।

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

यह भी पढें : ठेला वाले को IT की नोटिस, रकम देख हुआ दंग

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular