Tuesday, February 17, 2026
Homeखेलट्यूनीशिया ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया

ट्यूनीशिया ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया

ट्यूनिस(हि.स.)। ट्यूनीशिया ने भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को सोमवार शाम दुबई के यूएई एफए स्टेडियम में खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मुकाबले में 1-0 से हरा दिया।

मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने अच्छी शुरुआत की। भारतीय टीम को मैच के दूसरे मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, जब मनीषा ने दलिमा छिब्बर के क्रास पर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर मरियम ने शानदार बचाव किया। मैच के आठवें मिनट में ह्यूज ने फ्री-किक के जरिए गोल कर ट्यूनीशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम को बराबरी करने के कई मौके मिले, लेकिन हर बार भारतीय टीम को निराशा ही हाथ लगी। मैच के अंत समय तक भारतीय टीम कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी और ट्यूनीशिया ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular