Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश टोटी लगाने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद, महिला की मौत

 टोटी लगाने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद, महिला की मौत

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों के दूसरे पक्ष के परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रसूलाबाद थानाक्षेत्र के जोत गांव में बुधवार को एक परिवार में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला चंदा देवी (48) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनके पारिवारिक रमेश ने तीन महीने पहले उसकी घर की ओर दरवाजा रख दिया था, जिससे आने-जाने में दिक्कत होने लगी। इस बात को लेकर उस वक़्त भी विवाद हुआ था।

उसने बताया कि बुधवार को रमेश उसी तरफ पानी की टोटी लगा रहे थे। जिसका विरोध उनकी मां ने किया तो रमेश और उनके परिवार के किशन, संजू, मीरा देवी, उनकी बहू रीता ने मां चंदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्होंने लकड़ी के डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक आरोपित अपने घरों में ताला लगाकर अंदर छुपे हुए हैं। पुलिस ताला खुलवाकर पकड़ने का प्रयास कर रही है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular