टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों से भारत को लगातार खुशखबरी मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक पदक अपने नाम कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच देश को सोमवार को निराशा भी हाथ लगी है। देश की पदकों की झोली में से एक पदक कम हो गया है।
दरअसल भारतीय डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार के कांस्य पदक को विकार के क्लासीफिकेशन की वजह से अमान्य घोषित कर दिया गया है। विनोद ने रविवार को ही पुरुषों की चक्का फेंक के एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था लेकिन कुछ देशों द्वारा विरोध जताने पर रिजल्ट को होल्ड पर रख दिया गया था।
