Saturday, February 14, 2026
Homeखेलटोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में हारे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया

टोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में हारे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया

टोक्यो (हि.स.)।भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। बजरंग को सेमीफाइनल मुकाबले में अज़रबैजान के दिग्गज खिलाड़ी हाजी अलियेव ने 12-5 से शिकस्त दी।

बजरंग को शुरुआत में पैसिव क्लॉक के कारण एक अंक मिला लेकिन, अलियेव ने दो बार दो पॉइंटर हासिल किए और पहले पीरियड तक बजरंग 4-1 से पीछे हो गए।

इसके बाद अलियेव ने बजरंग के पांव पर होल्ड किया और अपनी बढ़त को 6-1 कर लिया। अलियेव यहीं नहीं रुके,उन्होंने फिर बड़ा दाव लगाने की कोशिश की और अपनी बढ़त 8-1 कर ली।

अलियेव ने बजरंग पूनिया के डिफेंस से खुद ही अंक हासिल कर लिए। अन्त में अलियेव ने यह मुकाबला 12-5 से जीत लिया और बजरंग का स्वर्ण जीतने का सपना भी टूट गया।

बजरंग अब शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular