Sunday, March 15, 2026
Homeखेलटोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में पीवी सिंधु, पदक से एक कदम दूर

टोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में पीवी सिंधु, पदक से एक कदम दूर

टोक्यो (हि.स.)।भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मेजबान जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सिंधु ने लगातार दूसरे ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सिंधु अब ओलंपिक पदक से मात्र एक कदम दूर हैं। यदि वह सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाती हैं,तो वह ओलंपिक बैडमिंटन में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular