Monday, February 16, 2026
Homeखेलटोक्यो ओलंपिक : टेबल टेनिस में भारत की पदक की उम्मीदें जिंदा,...

टोक्यो ओलंपिक : टेबल टेनिस में भारत की पदक की उम्मीदें जिंदा, तीसरे दौर में पहुंचे शरत कमल

टोक्यो (हि.स.)। भारत ने टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की, जब भारत की ओर से अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में पुर्तगाल के 20वीं वरीयता प्राप्त तियागो अपोलोनिया को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

उन्होने दूसरे राउंड़ के मैच मे अपने निकततम प्रतिभागी को 4-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

मानसिक और तकनीकी रूप से शरत कमल पुर्तगाल के अपोलोनिया से इक्कीस साबित हुए और पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

दूसरे मैच के पहले सेट में शरत कमल कुछ नर्वस दिखे, जिससे वो अपना पहला सेट 2-11 हार गए और पुर्तगाली खिलाड़ी को 1-0 की बढ़त मिल गयी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे और तीसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए। मैच में 2-1 की बढ़त ले ली।

पांचवे और छठे सेट में शरत कमल ने विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। अचंत ने पांचवा सेट 11-6 से और छठा सेट 11-9 से जीत, सेट और मैच दोनों जीत लिये।

पहले मैच में अचंत को बाई मिला था। तीसरे दौर में मंगलवार को उनकी टक्कर चीन के मा लॉन्ग से होगी। इस मुकाबले में उन्हे कड़ी चुनौती मिल सकती है। शरत को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular