टोक्यो (हि.स.)। हंगरी के तैराक के. मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। के. मलिक ने 1:51.25 का समय लिया। उन्होने माइकल फेल्पस का रिकार्ड तोड़ा, जोकि उन्होने 2008 बीजिंग ओलंपिक में बनाया था। माइकल ने तब 1:52.03 का समय लिया था।
हंगरी के तैराक के. मलिक ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है। उन्होने गोली की रफ्तार से अपनी रेस पूरी की और नया विश्व रिकार्ड बना दिया। उन्होंने शुरुआत से ही अपनी बढ़त कम नही होने दी।
मलिक ने पहले हॉफ में ही बढ़त ले थी। जापान के टी. होन्डा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर इटली के बुर्डिसको रहे, उन्हे कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के मशहूर ओलंपियन चेड ले क्लोस भी इस बार सोने के दावेदार थे, पर वे पांचवे नंबर पर आए। वर्ष 2012 में उन्होने माइकल फेल्पस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
