Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलटोक्यो ओलंपिक के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े

टोक्यो ओलंपिक के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े

टोक्यो । जापान की राजधानी टोक्यो में प्रतिष्ठित ओलंपिक खेल स्पर्धाएं शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है तब शनिवार को लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारियों ने इन खेलों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ओलंपिक रद्द करने के नारे लगा रहे थे और वे इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक को आवेदन सौंपना चाहते थे। प्रदर्शनकारी वहां जाना चाह रहे थे जहां आयोजकों के कार्यकारी बोर्ड की बैठक चल रही थी। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से 20 मीटर पहले प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस बीच उनकी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल बाद दर्शकों के बिना होगा। विदेशी दर्शकों पर कई महीने पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था जबकि टोक्यो और तीन अन्य पड़ोसी प्रांतों ने भी स्थानीय दर्शकों को प्रतिबंधित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular