टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

मथुरा(हि.स.)। थाना महावन क्षेत्र में टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बालिका को व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम बालिका की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत में सुधार नहीं होते देख उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपित की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

पीड़ित परिवार में हुई गमी में शामिल होकर वापस अपने घर की तरफ आ रही थी। पीड़िता जैसे ही अंबेडकर पार्क के समीप पहुंची कि तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे टॉफी देने का लालच दिया। आरोपित मासूम को लेकर पार्क के बने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मासूम को तड़पता छोड़ मौके से भाग गया। इसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता घर जाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान खेत से लौट रहे पीड़िता के पिता ने जब मासूम को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पिता अपनी घायल बेटी को लेकर घर पहुंचा। जहां पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जैसे ही पिता को उसके साथ इस घिनौने कार्य होने की जानकारी हुई तो थाना महावन पहुंचा, जहां पीड़ित बालिका की अवस्था देखते हुए पुलिस ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रैफर कर दिया। मासूम के साथ हुई दुराचार की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपित की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महेश/दिलीप

error: Content is protected !!