Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटॉप-10 अपराधी रजिस्टर को हर माह करें अपडेट : डीएम

टॉप-10 अपराधी रजिस्टर को हर माह करें अपडेट : डीएम

थाने पर आए शिकायतकर्ता व पीड़ित के साथ करें सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार

झांसी(हि. स.)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह ने थाना सदर बाजार में थाना दिवस की कार्यवाही का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने टॉप-10 आपराधिक विषयक पंजिका को प्रत्येक माह अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने पर आए शिकायतकर्ता व पीड़ित के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि थाने पर आए शिकायतकर्ता अथवा पीड़ित की बात को संवेदनशील होकर सुना जाये। और शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत अथवा गुणवत्ता के साथ किया जाए। भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर राजस्व और पुलिस टीम जाकर परीक्षण करें और शिकायतकर्ता के समक्ष निस्तारण करें ताकि शिकायतकर्ता को भी संतुष्टि हो।

आज शिकायतकर्तागण विनोद कुमार जैन एवं संकेत जैन निवासी सिविल लाईन ने शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम भट्टागॉव, मौजा तालपुरा स्थित उनकी भूमि पर कुछ दबंग व्यक्ति कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं एवं शिकायतकर्तागण अपनी भूमि की नाप कराना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलदार सदर एवं थानाध्यक्ष प्रकरण की जांचकर शिकायत का नियमानुसार समाधान करायें। जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपालों से अवैध कब्जा सम्बन्धी प्रकरणों में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। लेखपाल भारतेन्दु कुमार ने बताया कि ग्राम दिगारा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा सम्बन्धी प्रकरण में उनके द्वारा अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि सरकारी व राजस्व की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकातय प्राप्त होने पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश कर जांच की जाए एवं जांचोपरान्त अवैध कब्जा पाया जाता है, तो अवैध कब्जाधारक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर अवैध कब्जा को हटवाया जाए। इसी क्रम में उन्होंने निजी,आवसीय भूमि या प्लाट पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश की जाए एवं पैमाइश में प्रथमदृष्ट्या अवैध कब्जा पाया जाता है एवं सम्बन्धित प्रार्थी तहरीर देना चाहता है, तो प्रार्थी से तहरीर प्राप्त कर सीआर.पी.सी. की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास) के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने टॉप-10 अपराधी विषयक पंजिका का अवलोकन किया गया, जो कि सुव्यवस्थित नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और टॉप-10 अपराधी विषयक पंजिका को अद्यवधिक किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) को निर्देश दिए कि सी.सी.टी.एन.एस. के माध्यम से थाना सदर बाजार में वर्ष 2015 के उपरान्त पंजीकृत किये गये मुकदमों की वर्षवार ऑनलाइन सूची प्राप्त की जाए। विशेषकर सूची में से सी.आर.पी.सी. की धारा 307 एवं 302 अन्तर्गत पंजीकृत किये गये मुकदमों को पृथक कर थाने के बड़े अपराधियों को चिन्हित किया जाए।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular