Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटॉपटेन अपराधी गिरफ्तार, 2.250 किलोग्राम गांजा बरामद

टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार, 2.250 किलोग्राम गांजा बरामद

लखीमपुर खीरी(हि.स.)। ईसानगर थाना पुलिस ने शातिर अपराधी छैलू को दो किलो 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वह जिले की टॉप टेन की सूची में शामिल है। उस पर जनपद और आसपास के जिलों के थानों में 12 से अधिकआपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को ईसानगर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान टॉपटेन अपराधी बंसीबेली मजरा कैराती पुरवा निवासी छैलू उर्फ छैल बिहारी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने दो किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए शातिर बदमाश पर गैंगस्टर सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं। सिर्फ लखीमपुर ही नहीं, बहराइच जनपद में भी छैलू पर करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular