Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटेराकोटा उद्यमियों को वर्ष 2023 में मिलेगी ऊंची उड़ान

टेराकोटा उद्यमियों को वर्ष 2023 में मिलेगी ऊंची उड़ान

– पांच हजार टेराकोटा शिल्पकारों को उपलब्ध कराया जा रहा 25 करोड़ का ऋण

गोरखपुर(हिस.)। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद वर्ष 2022 उपलब्धियां भरा साल रहा। टेराकोटा शिल्पकारों को उम्मीद है कि वर्ष 2023 और बेहतरीन होगा। पंजाब एवं सिंध बैंक गोरखपुर के 5000 टेराकोटा शिल्पकारों को 25 करोड़ का ऋण वितरित कर रहा। इधर, एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा की आकर्षक मूर्तियों के स्टॉल भी खुलेंगे।

यहां खुलेंगे स्टॉल

गोरखपुर व कचहरी सहित सभी जिला हेडक्वार्टर स्थित बस स्टेशन कैंपस में ओडीओपी के स्टाल खोले जाएंगे। ओडीओपी को सलेक्ट किया जा रहा है। आरएम कार्यालय और कचहरी बस स्टेशन पर टेराकोटा के आकर्षक उत्पाद बिक्री किए जाएंगे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दो ऐसे स्टॉल पहले ही संचालित हैं।

बैंक देंगे पांच हजार शिल्पकारों को लोन

गोरखपुर में टेराकोटा शिल्पकारों को बैंक से आसानी से लोन देने की योजना है। इससे उनके कारोबार का भरपूर विस्तार हो सकेगा। पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा गोरखपुर के 5000 टेराकोटा शिल्पकारों को 25 करोड़ रुपये का ऋण देने की योजना है।

यह मिला है निःशुल्क

शिल्पाकारों को दीपावली पर नि:शुल्क लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं के सॉंचे, मिट्टी गूथने वाली मशीन, इलेक्ट्रिक चॉक उपलब्ध कराई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में टेराकोटा शिल्पकारों के कौशल विकास के लिए विभिन्न डिजाइनर उत्पाद तैयार करने को प्रशिक्षित किया गया है। इन्हें अपनी कला के प्रदर्शन एवं विक्री के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रदर्शनी में बिक्री एवं उत्पाद प्रदर्शन का अवसर भी मिला है।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular