Wednesday, March 25, 2026
Homeकानपुरटेनरी के सेफ्टी टैंक में उतरे सफाई मजदूर की मौत

टेनरी के सेफ्टी टैंक में उतरे सफाई मजदूर की मौत

कानपुर(हि.स.)। जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया मोहल्ला स्थित लाडली टेनरी के सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए घुसे मजदूर की बुधवार को दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि काजीखेड़ मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार (45) सफाई मजदूर का काम करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया मोहल्ला स्थित लाडली टेनरी के सेफ्टी टैंक में सफाई करने के लिए गया था। जहां सेफ्टी टैंक में घुसने के बाद अचानक दम घुटने की वजह से सुरेश कुमार अचेत हो गया। हादसे के समय मौजूद आसपास के लोग उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

राम बहादुर/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular