वाराणसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गंगा उस पार टेंट सिटी की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का संकेत मिलते ही शनिवार को प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुट गए।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शहर में आने के बाद पहले बीएचयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सुफलाम’ में भाग लेंगे। इसके बाद टेंट सिटी की तैयारियों का जायजा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को ‘गंगा विलास क्रूज’ को हरी झंडी दिखाकर बनारस से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। क्रूज के रवाना होने से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि 13 जनवरी को ही प्रधानमंत्री मोदी टेंट सिटी का भी वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं। लोकार्पण के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी को सभी सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां आकर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
श्रीधर
