Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटूटे बिजली तार की चपेट में आकर दो किसानों की मौत

टूटे बिजली तार की चपेट में आकर दो किसानों की मौत

संवाददाता

हरदोई। खेत में गेहूं काटने जा रहे दो किसान व किसान पुत्र रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन बिजली के तारों के चपेट में आ गए जिससे दोनों किसानों की मौत हो गई। किसान पुत्र झुलस गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार, टडियावा थाना क्षेत्र के ककरहा मजरा पूर्वा देवरिया निवासी वीरपाल (42) बुधवार की शाम अपने पुत्र अनुराग (12) व गांव के ही सत्येंद्र (22) के साथ खेत पर गेहूं काटने जा रहे थे, तभी रास्ते में बिजली के हाईटेंशन तार टूटे पड़े थे। अचानक तीनों उन्हीं तारों की चपेट में आ गए। इस हादसे में वीरपाल और सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरपाल का पुत्र अनुराग बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढें : दहेज हत्या में पति को उम्र कैद, सास को दस साल की सजा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular