Friday, March 20, 2026
Homeखेलटी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने...

टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने यशस्वी

नई दिल्ली (हि.स.)। युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल मंगलवार को हांगझू के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में नेपाल के खिलाफ एशियाई खेल 2023 क्वार्टर फाइनल के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए। जायसवाल ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ा।

जायसवाल ने 21 साल नौ महीने और 13 दिन की उम्र में शतक लगाया, जबकि शुभमन गिल ने 23 साल और 146 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

जायसवाल ने इस प्रारूप में अपने छठे मैच में अपना पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के लिए 48 गेंदें लीं। उन्होंने 16वें ओवर में सोमपाल कामी की गेंद पर सिंगल लेकर शतक लगाया।

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज गिल, सुरेश रैना, केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा और विराट कोहल के बाद टी20ई में शतक बनाने वाला केवल आठवां भारतीय बल्लेबाज बन गया।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने यशस्वी जायसवाल (100) के शतक और अंत में रिंकू सिंह के 15 गेंदों पर बनाए गए तेज 35 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular