Friday, March 27, 2026
Homeमनोरंजनटीवी शो सीआईडी के अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन

टीवी शो सीआईडी के अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन

मुंबई (हि. स.)। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। दिनेश कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। यह जानकारी सीआईडी सीरियल में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी ने दी है।

पहले बताया गया कि अभिनेता दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था। उनका 1 दिसंबर से मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनका लीवर डैमेज हो गया है, जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई है।

दयानंद शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। “हां, यह सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं फिलहाल उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दौलत नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। सीआईडी यूनिट के लगभग सभी लोग यहां मौजूद हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनील 

RELATED ARTICLES

Most Popular