Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनटीवी एक्टर शहीर शेख की फैंस से अपील, पिता के लिए करें...

टीवी एक्टर शहीर शेख की फैंस से अपील, पिता के लिए करें दुआ

फेमस टीवी एक्टर शहीर शेख इन दिनों अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं। कोरोना महामारी की चपेट में आए उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

शहीर शेख ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनके पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे पिता वेंटिलेटर पर हैं, उन्हें गंभीर कोविड इंफेक्शन हुआ है। प्लीज उनके लिए दुआ करें।’

शहीर की इस ट्वीट पर उनके साथी कलाकार और दोस्तों के साथ-साथ फैंस भी उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कलर्स टीवी पर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके शहीर शेख ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाले पवित्र रिश्ता 2 में मानव के रोल में नजर आए। पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन का प्रीमियर 28 जनवरी को जी5 पर ही होगा।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular