Thursday, February 12, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी तय

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी तय

रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

खेल डेस्क

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर और सबसे मजाकिया सदस्य युजवेंद्र चहल की शादी तय हो चुकी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी. चहल ने कहा कि हम लोगों ने हां कहा. इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद केएल राहुल से लेकर हार्दिक पंड्या तक ने उन्हें बधाई दी. चहल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का अहम हिस्सा है और कुछ दिनों में वह आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो जाएंगे और काफी समय बाद ही वह घर लौट पाएंगे. ऐसे में चहल ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में किया जाएगा और इसी के साथ भारतीय क्रिकेटर्स भी लंबे समय बाद मैदान पर लौटेंगे. युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं. चहल की तरह वह भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular