चयन समिति में कुरूविला और देबाशीष मोहंती को भी मिली जगह
खेल डेस्क
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने चेतन शर्मा, एबे कुरूविला और देवाशीष मोहंती को भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सलेक्शन कमेटी के लिए चुना है। जिसमें चेतन शर्मा मुख्य चयनकर्ता होंगे जबकि कुरूविला और देवाशीष दो सदस्य के रूप में काम करेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा, ’क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य मदन लाल, रुद्र प्रताप सिंह, सुलक्षना नाइक ने वर्चुअल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया।’ उन्होंने कहा, ’सीनीयर होने की वजह से मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी चेतन शर्मा के पास रहेगी। एक साल बाद इनके काम की समीक्षा होगी।’ तीनों नए सदस्य सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के साथ मिलकर आने वाली क्रिकेट सीरीज में टीम का चयन करेंगे।
यह भी पढ़ें : परिषदीय शिक्षकों के अन्तर जनपदीय तबादले में नया पेंच
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
