-भाजपा अध्यक्ष ने स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर हमला
लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर निशाने पर लिया है। पार्टी ने सीधे हमलावर होते हुए मुख्य विपक्षी दल के घोषणा पत्र को अपराध को बढ़ावा देने वाला करार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उनके घोषणा पत्र में हत्या, बलात्कार, लूट और डकैती की खुली छूट है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि टीपू जी एक विशेष घोषणा पत्र अपने प्रिय गुण्डों को व्यक्तिगत रूप से भेज रहे हैं। उनके घोषणा पत्र में हत्या, बलात्कार, लूट और डकैती के लिए खुली छूट देने का वादा किया गया है। दूसरी तरफ भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में सुशासन एक अहम मुद्दा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से गुंडे, अपराधी और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई इसी दृढ़ता के साथ आगे भी जारी रखने का वादा किया है।
दिलीप शुक्ला
