Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनटीएमटी कंपनी के डीलर्स मीट में हुई अक्षरा सिंह को ब्रांड एम्बेसडर...

टीएमटी कंपनी के डीलर्स मीट में हुई अक्षरा सिंह को ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा

– सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल, कर दिया सबको झूमने पर मजबूर

प्रियंका चोपड़ा और दिलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया। अक्षरा के ठुमकों पर इस क्रूज पर मौजूद लोगों के पैर भी थिरकने से रुक नहीं पाए। अक्षरा ने एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था कैप्टन टीएमटी कंपनी के डीलर्स मीट का। अक्षरा के लिए यह ट्रिप बेहद यादगार और फायदेमंद साबित हुई।

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली ऐसी आर्टिस्ट बन गई हैं, जिसे ड्रीम क्रूज पर आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी बात ये भी है कि इस कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के दौरान ही उन्हें कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। यानी जिस ब्रांड के एम्बेसडर पहले भारतीय क्रिकेट टीम के 2 दिग्गज सितारे सौरभ गांगुली और टर्मिनेटर के नाम से मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह रह चुके हैं, अब उसी कैप्टन टीएमटी का ब्रांड एम्बेसडर अक्षरा सिंह को बनाया गया है।

इसे मौके पर अक्षरा सिंह ने उमंग कैप्टन स्टील का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। ताकत और जुनून के साथ आगे बढ़ने में आप लोगों का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के प्रतिनिधि ने भी अक्षरा की तारीफ की और कहा कि अक्षरा सिंह अब हमारी फैमिली का हिस्सा हैं। ये भी अब सौरव गांगुली और हरभजन सिंह की तरह हमारे ब्रांड को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। कंपनी से सौरव और हरभजन की तरह ही अक्षरा सिंह को भी सम्मान मिलेगा।

अक्षरा इंडस्ट्री की पहली ऐसी फ़ीमेल कलाकार बन गई हैं, जिनकी ख्याति भोजपुरी से निकल कर अब वर्ल्ड वाइड हो रही है। अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म से लेकर अलबम तक, स्टेज शोज से लेकर सोशल मीडिया तक अक्षरा के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी गायकी और अभिनय के दीवाने हैं। अब उनकी डिमांड कारपोरेट जगत में भी बढ़ रही है। यह अक्षरा सिंह के लगातार निखरती प्रतिभा और मेहनत से संभव हो सका है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular