Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयटिफिन लेकर नोएडा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

टिफिन लेकर नोएडा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

– कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाए मोदी सरकार की उपलब्धियां:जेपी नड्डा

-2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा

नोएडा(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार दोपहर अपना टिफिन लेकर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एलपीएस स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ उन्होंने कार्याक्रम की शुरुआत की। श्री नड्डा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, समेत पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मौजूदा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। उनके साथ सहभोज कियाऔर लोक सभा चुनाव और मिशन-80 पर चर्चा की । इस बैठक में करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व में एक अलग पहचान देश की बनी है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की तरफ सकारात्मक रुख के साथ खड़ा है ।यह करिश्मा नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं ।

श्री नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जन कल्याण की बहुत ही की योजनाएं बहुत ही प्रभावी ढंग से लागू हुई हैं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के साथ प्रभावी ढंग से ले जाना है और उन्हें अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इसी के लिए महा संपर्क अभियान शुरू किया गया है और आज की बैठक भी उसी का एक हिस्सा है । उन्होंने कहा कि 2024 मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाएं उन्हें सिर्फ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है जो उन्हें कामयाबी दिलाएगी।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई। टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले के सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में 185 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक के बाद सभी लोग अपने घरों से लाए टिफिन खोलकर एक साथ भोजन किया।

पहले यह बैठक आगरा में होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था। अब टिफिन बैठक नोएडा हुई है। टिफिन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने घर से टिफिन लाना होता है और बैठक के साथ यहां सभी लोग एक साथ सहभोज करते हैं।

फरमान/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular