औरैया(हि.स.)। चुनावी सरगर्मियां विधानसभा क्षेत्र भरथना का भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित होते ही तेज हो गईं हैं। बता दें कि, मंगलवार को देर रात्रि अपने प्रबल दावेदार के रूप में पूर्व मंत्री गौरीशंकर के पुत्र डॉ सिद्धार्थ शंकर टिकट देकर विश्वास जताकर घोषित किया क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। वहीं, डॉ सिद्धार्थ शंकर ने सर्वप्रथम दिल्ली से प्रत्याशिता का टिकट पाकर पांच नदियों के संगम पंचनद धाम तीर्थ स्थल पर स्थित भगवान भारेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, बाबा साहब मंदिर मैं जाकर दर्शन कर अपनी जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
जनपद की औरैया सदर और भरथना विधानसभा क्षेत्र पर पार्टी आलाकमान ने काफी मंथन किया फल शुरू टिकट की घोषणा में देरी हुई लेकिन जैसे ही पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की गई दोनों क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां औरैया विधानसभा सीट से पार्टी ने गुड़िया कठेरिया तथा भरथना विधानसभा सीट से डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर दोहरे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
डॉ सिद्धार्थ शंकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर के पुत्र होने के नाते उन्हें अपने क्षेत्र में भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। क्योंकि गौरी शंकर जी ने इटावा क्षेत्र ही नहीं बल्कि वर्तमान में औरैया,जालौन तथा अन्य सीमावर्ती जनपदों में जो विकास की गंगा बहाई उसके फल स्वरुप आज भी उनका क्षेत्र के मतों पर दबदबा माना जाता है। डॉक्टर सिद्धार्थ भी इसके पूर्व में मलिहाबाद लखनऊ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, उनको विरासत में राजनीति का मैदान मिला जिसके कारण वह अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता राष्ट्रवादी एवं सामाजिक कार्यों में गतिविधि रखने वाले माने जाते हैं।
अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पांच नदियों के संगम पर्सनल धाम तीर्थ स्थल से किया, जिसके क्रम में गुरुवार को उन्होंने जनपद के कद्दावर नेता और वर्तमान में महेवा ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे के साथ मुलाकात की। जहां भारतीय जनता पार्टी के बहुत से वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक रही। तदोपरांत डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर बकेवर कस्बे में आयोजित सांसद रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधित्व में सभी मंडलों की हुई बैठक में हिस्सा लिया, जहां मौजूद क्षेत्र के 06 मंडल प्रभारियों के अलावा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर का चुनाव जिताने के लिए हर संभव प्रयत्न करने का उनसे वादा किया तथा सभी ने उनकी बेबाक शालीनता भरी वाणी को बहुत सराहा।
सुनील
