बिजनौर(हि.स.)। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने टिकट वितरण में तव्वजो न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए त्यागपत्र दे दिया है!
नगर निकाय चुनाव में हरजिदंर कौर बिजनौर नगर पालिका सीट से टिकट की दावेदार कर रही थीं। टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। सिख समाज से आने वाले हरजिदंर कौर काफी प्रभाव रखती है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी को भेजे त्याग पत्र में कहा कि पार्टी में इतने वर्षों तक दायित्व निर्वहन किया। इसके पश्चात भी अपने आपको किसी भी जिम्मेदारी हेतु अयोग्य मानते हुए भारतीय जनता पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रही हूं।
निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी दलों में टिकट की दावेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही थी। उम्मीदवार न बनाए जाने पर ऐसे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। यह हाल सभी दलों में देखा जा रहा है और दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट न मिलने पर पार्टी इस्तीफा दिए जा रहे हैं।
नरेन्द्र
