Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटायर बदलते वक्त खड़े लोगों को कार ने रौंदा, दो की मौत

टायर बदलते वक्त खड़े लोगों को कार ने रौंदा, दो की मौत

मथुरा(हि.स.)। महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-118 पर पंक्चर कार का टायर बदलते समय एक अन्य कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-118 के पास गांव खेड़िया के पास हुआ। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार पंक्चर हो गई। इस पर कार सवार सभी सड़क पर उतरकर खड़े हो गए और चालक टायर बदल रहा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दिया। हादसे में दिल्ली निवासी 70 वर्षीय योगेंद्र और 32 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। स्वेता, अंजनी और सुभांग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे महावन थाना के प्रभारी निरीक्षक ललित शर्मा ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों की पहचान करते हुए पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दी।

महेश/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular