Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटाप टेन अपराधी को पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

टाप टेन अपराधी को पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर (हि.स.)। केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को टाप-10 अपराधी कुन्दन सिंह को एक तमन्चा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के टाप-टेन अपराधी कुन्दन सिंह पुत्र स्व0 चित्रसेन सिंह निवासी बासवारी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गोमती नदी सिहौली पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त कुन्दन सिंह के पास से एक तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा-3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular