बिजनौर ( हि.सं.) थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जनपद बिजनौर को गौरवान्वित करने वाली श्रुति शर्मा द्वारा वर्धमान डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया गया । कार्यक्रम में जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके देकर श्रुति शर्मा का हौसलाअफजाई की गई । इस दौरान स्कूल स्टाफ एवं स्कूली छात्र – छात्राएं बड़ी संख्या के साथ संवाद में मौजूद रहे । छात्रों ने श्रुति की इस उपलब्धि व सफलता प्राप्त करने से सम्बन्धित कई प्रश्नों को पूछा जिसके जवाब में श्रुति शर्मा ने कड़े परिश्रम, एकाग्रता, पढाई के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण बताया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके माता पिता व परिजन भी मौजूद रहे।
नरेन्द्र
