Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलटाटा मोटर्स आठ सितम्बर को रोजगार मेले में लेगा भाग, प्रतिभागियों में...

टाटा मोटर्स आठ सितम्बर को रोजगार मेले में लेगा भाग, प्रतिभागियों में उत्साह

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में 08 सितम्बर को लगने जा रहे रोजगार मेले में टाटा मोटर्स ने कदम बढ़ाये हैं। टाटा मोटर्स रोजगार मेले में शामिल होगा और तीन सौ पदों पर योग्य प्रतिभागियों का चयन करेगा। इसके लिए टाटा मोटर्स के अधिकारियों की एक टीम रोजगार मेले में सहभागिता करने आ रही है।

टाटा मोटर्स की लखनऊ के चिनहट, गुजरात के सानंद और उत्तराखंड के पंतनगर कार्यालयों से एक टीम रोजगार मेले में आयेगी। टाटा मोटर्स टीम की ओर से तीन सौ प्रतिभागियों को ट्रेनी पदों पर लिया जायेगा। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स के आने से प्रतिभागियों ने उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले में टाटा मोटर्स की तरह ही मैजिक, बस, स्वीगी, उत्कर्ष, लावा सहित 36 कम्पनियां सहभागिता करने जा रही हैं। इस रोजगार मेले में प्रतिभागियों के सहायता के लिए मोबाइल नम्बरों 9935186269, 7706867913 और 05227118462 को जारी किया गया है। प्रतिभागी किसी प्रकार की समस्या होने पर इन नम्बरों पर रोजगार मेले से जुड़े अधिकारियों से वार्ता कर सकते हैं।

रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर आईटीआई प्रशिक्षित प्रतिभागियों के लिए 10 हजार से लेकर 25 हजार तक के रोजगार पाने का अवसर हैं। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में रोजगार मेले की प्रत्येक माह जानकारी ले रहे हैं। साथ ही नामी कम्पनियों को मेले से जोड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular