-सप्ताह में चार दिन चलेगी टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल ट्रेन
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 05076 टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जुलाई से लखनऊ होकर सप्ताह में चार दिन करेगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05076 टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जुलाई से लखनऊ होकर सप्ताह में चार दिन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार, शनिवार और रविवार को टनकपुर से 08:25 बजे प्रस्थान कर बरेली से 11:25 बजे, शाहजहांपुर से 12:33 बजे, आलमनगर से 15:28 बजे, लखनऊ से 16:05 बजे, प्रयाग से 21:42 बजे, प्रयागराज से 22:20 बजे होते हुए शक्तिनगर 08:20 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 05075 शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से अगले आदेश तक लखनऊ होकर सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को शक्तिनगर से 15:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज से 02:50 बजे, प्रयाग से 03:09 बजे, लखनऊ से 08:10 बजे, आलमनगर से 08:29 बजे, सण्डीला से 09:03 बजे, हरदोई से 09:52 बजे, शाहजहांपुर से 11:03 बजे, बरेली से 12:20 बजे, इज्जतनगर से 12:58 बजे, पीलीभीत से 13:55 बजे होते हुए टनकपुर 15:25 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ एसएलआरडी के 02 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 कोच तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कंफर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
