Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश झूठे मुकदमे बनाकर लोगों को फंसा रही है भाजपा : अखिलेश यादव

 झूठे मुकदमे बनाकर लोगों को फंसा रही है भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर झूठे मुकदमे बनाने और लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को सुबह अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट कर भाजपा भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “भाजपा के राज में महंगाई, बेरोजगारी और नाइंसाफी अपने चरम पर है। भाजपा झूठे मुकदमे बनाकर लोगों को फंसा रही है, इसीलिए न्याय बाधित हो रहा है क्योंकि सच्चे आरोपों में समय नहीं लगता पर झूठे आरोपों के लिए भाजपाइयों को सौ प्रबंध करने पड़ते हैं, जिनसे न्याय प्रक्रिया में देरी होती है।”

उपेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular