Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझूठी सरकार के बदलाव की बयार : अखिलेश

झूठी सरकार के बदलाव की बयार : अखिलेश

जौनपुर (हि.स.)। गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार की रात एक जनसभा को संबोधित किया और वहां जन सैलाब देख गदगद नजर आए। अखिलेश ने कहा कि इस तरह लोग मेरे इंतजार में सुबह से रात तक खड़े रहे, इससे साफ हो गया है बदलाव की बयार है झूठी सरकार को बदलनी है, यह सरकार ने गरीबों असहाय व मजदूरों को छला है सिर्फ विज्ञापनों से विकास कर रही है। कागजों पर विकास कर रही हैं लोट खसोट में डूबी है।

कहा कि जौनपुर की जनता को दिया हुआ मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण कार्य पूरा नही करा सकी, बल्कि मेरे ही योजनाओं का फीता काट रही है। उसी तरह बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।जनता परिवर्तन लाए, उन्हें महंगाई से निजात मिलेगी। इस अवसर पर सपा नेता विवेक यादव ने लोगों ने स्वागत कर स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस मौके पर शकील अहमद, आजम खान लालचन्द वाले, डॉ जितेंद्र यादव, निशी यादव, डा आलोक कुमार, गजराज यादव रियाज आलम समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular