Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझाड़ी में फेंकी गई नवजात बच्ची मिली

झाड़ी में फेंकी गई नवजात बच्ची मिली

जौनपुर (हि.स.)। पवांरा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में स्थित बसुई नदी की झाड़ी कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली।

अमोध गांव निवासी विशेष गौतम नदी की तरफ शौच करने गया था। अचानक उसे बच्चे की रोने की आवाज सुनायी दी। एक बार तो वह डर गया लेकिन पास जाकर देखा तो मालूम हुआ कि कपड़े में लपेटे हुई नवजात बच्ची है। सूचना पर गांव के लोग भी पहुंच गये और पुलिस को सूचना दिये। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिस बल के साथ तत्परता दिखाते हुए पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया गया। बच्ची सही सलामत है। पुलिस ने नवजात को चाइल्ड केयर सेन्टर जौनपुर को सुपुर्द कर दिया है। माना यह जा रहा है कि किसी ने लोक लाजवश नवजात को झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular