जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरहना गांव के पास आज झाड़ियों में एक नवजात शिशु पाया गया। चाइल्ड लाइन के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जानकी नगर पुलिस चौकी के अन्तर्गत देवरहना गांव के पास शुक्रवार को नहर के किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पाया गया। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने नवजात शिशु को झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर जानकी नगर चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवजात शिशु को कब्जे ले लिया और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के सहयोग से नवजात शिशु को पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने नवजात की हालत खतरे से बाहर बताई है।
